फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sugarcane acreage increased... Crop flourishing in 22519 hectares

Basti News: गन्ने का रकबा बढ़ा... 22519 हेक्टेयर में लहलहा रही फसल

Thu, 10 Jul 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 10 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane acreage increased... Crop flourishing in 22519 hectares
गौर। बभनान चीनी मिल परिक्षेत्र में इस साल 22519.16 हेक्टेयर गन्ने की फसल लहलहा रही है। पिछले वर्ष 22433.62 हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष 0.38 प्रतिशत रकबा बढ़ा है।
विज्ञापन




सहकारी गन्ना विकास समिति गौर, बभनान और विक्रमजोत क्षेत्र में गन्ने की फसल का सर्वे पूरा हो गया है। 1 मई से 25 जून तक यानी 56 दिनों तक तीनों समितियों से जुड़े क्षेत्र में सर्वे कराया गया है। गन्ना समिति गौर में 4369.29 हेक्टेयर गन्ने की खेती हुई है। पिछले वर्ष रकबा 4134.56 हेक्टेयर था। इस बार 234 हेक्टेयर रकबा बढ़ा है। बभनान समिति में इस वर्ष 12899.46 हेक्टेयर में गन्ने की खेती हुई है। पिछले वर्ष रकबा 12956.62 हेक्टेयर था। यहां रकबे में 58 हेक्टेयर क्षेत्रफल की कमी आई है।
विज्ञापन

विक्रमजोत समिति में इस वर्ष 5250.41 हेक्टेयर गन्ने की फसल लहलहा रही है। पिछले वर्ष 5342.35 हेक्टेयर में गन्ने की खेती हुई थी। यहां भी 92 हेक्टेयर रकबा घट गया है। सर्वे के मुताबिक, सबसे अच्छा प्रदर्शन सहकारी गन्ना विकास समिति गौर का है। यहां किसानों में गन्ने की खेती के प्रति रुझान बढ़ा है। तीनों गन्ना समितियों में कुल 49755 किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं। सबसे अधिक बभनान गन्ना समिति में 31059 किसान, गौर समिति में 9746 और विक्रमजोत समिति में 8950 किसान गन्ने की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह बताया कि बभनान और विक्रमजोत समिति क्षेत्र में इस वर्ष गन्ने का क्षेत्रफल कुछ घटा है। जबकि गौर समिति क्षेत्र में सबसे अधिक गन्ने की खेती हुई है। सट्टा प्रदर्शन भी जल्द शुरू हो जाएगा।



गांव-गांव होगा गन्ना सट्टा प्रदर्शन

अब चीनी मिल व समिति कर्मियों की ओर से 20 जुलाई से 30 अगस्त तक गन्ना किसानों की सहूलियत के लिए गांव-गांव गन्ना सट्टा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सर्वे में आई खामियों को दूर करने के लिए ग्राम स्तरीय सट्टा प्रदर्शन किया जाएगा। जहां गन्ना किसान अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकेंगे।

-



चीनी मिल ने कर दिया हैं पूर्ण भुगतान



बभनान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना किसानों से 124.11 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई थी। उसका संपूर्ण भुगतान 45227.80 लाख रुपये किसानों के बैंक खातों में किया जा चुका है। चीनी मिल पर गन्ना किसानों का कोई बकाया नहीं है।



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed