फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sugar mill start

Basti News: मुंडेरवा चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू

Wed, 30 Nov 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
sugar mill start
मुण्डेरवा शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर सांसद हरीश द्विवेदी और मिल अधिकारियों ने पूजन किय? - फोटो : BASTI
मुंडेरवा चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

- किसानों की आय दोगुना करने का हरसंभव कोशिश कर रही सरकार : हरीश द्विवेदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड मुंडेरवा में बुधवार को गन्ना पेराई सत्र प्रारंभ हो गया। सुबह साढ़े दस बजे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सासंद हरीश द्विवेदी, डीएम प्रियंका निरंजन, संतकबीरनगर के विधायक अंकुर राज तिवारी ने डोंगे में गन्ना डालकर बटन दबाकर पेराई सत्र 2022-2023 का शुभारंभ किया।
इसके पूर्व मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी ने सबसे विधि विधान पूर्वक डोगा पूजन कराया। मुख्य अतिथि सासंद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर सभंव कदम उठा रही है। भाजपा की सरकार बंद मिलों को चालू कर सूबे के चीनी उद्योग के क्षेत्र में पुरानी पहचान फिर से दिलाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि किसानों के साथ कोई भेदभाव एवं किसी कर्मचारी द्वारा घटतौली या अन्य कोई गलत कार्य करते पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सरकार ने बकाया गन्ना मूल्यों के भुगतान के मामले में भी पूर्ववर्ती सरकारों की अपेक्षा एक रिकॉर्ड कायम की है। मुंडेरवा चीनी मिल में संतकबीरनगर जिले के गन्ने की सप्लाई होती है। मुंडेरवा मिल ने सितंबर माह मे ही 100 प्रतिशत गन्ने का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक ब्रजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष 65 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले पेराई सत्र में 12 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की बुआई की गई थी। जिसमें 28 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष भी एसएमएस के माध्यम पर्ची की सूचना किसान को दी जायेगी।
इस अवसर पर विजय रंजन तिवारी, सचिव रमेश सिंह, इसजेक हेड अरविंद सिंह सलीम, केन जीएम राम अशीष सिंह, निवर्तमान चेयरमैन विश्वजीत पाल, भाजपा प्रदीप पांडेय, सत्यनरायण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, एसपी मिश्रा, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed