{"_id":"640f58d28aef5dbcfb062ba2","slug":"sucide-a-girl-in-death-basti-news-c-7-1-83984-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 14 Mar 2023 04:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:29 PM IST
सार
थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला देखने से आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका की मां रकीबुन्निशा की सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
1ाल्टरगंज क्षेत्र में युवती की मौत होने पर जांच करती पुलिस।
विस्तार
बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दुहवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव घर के अंदर बल्ली में बधे दुपट्टे के सहारे लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुहवा निवासी वाहिदुल हसन मुंबई में रहते हैं। उनकी पत्नी रकीबुन्निशा अपनी 18 वर्षीय पुत्री आबिदा के साथ गांव में रहती थीं। सोमवार दोपहर उसका शव लटका मिला।
इसकी सूचना मृतका की मां रकीबुन्निशा ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने घटना के संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ की। सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मृतका के चचेरे भाई से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला देखने से आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका की मां रकीबुन्निशा की सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।