{"_id":"6ac56d017de24f398309b315","slug":"subsidy-of-11000-gas-consumers-at-risk-due-to-failure-to-complete-e-kyc-basti-news-c-207-1-bst1005-168683-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 11 हजार गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 11 हजार गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर खतरा
विज्ञापन
बस्ती। जिले में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले करीब 11 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी रुक सकती है। वहीं, जिन उपभोक्ताओं के घर में पीएनजी कनेक्शन हो चुका है, उनके एलपीजी कनेक्शन भी ब्लॉक किए जा रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन समर्पित करना होगा। कनेक्शन ब्लॉक होने के कारण सिलिंडर की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।
जिले में वर्तमान में करीब 7.75 लाख एलपीजी उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें 5.15 लाख सामान्य श्रेणी के कनेक्शन हैं, जबकि 2.60 लाख उपभोक्ता उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, करीब 11 हजार उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इनमें जिले से बाहर रह रहे या लंबे समय से गैस कनेक्शन का उपयोग नहीं करने वाले उपभोक्ता भी शामिल हैं।
पीएनजी कनेक्शन वालों का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक
जिले में करीब 7,700 पीएनजी कनेक्शन हैं। जिन उपभोक्ताओं ने पीएनजी कनेक्शन लेने के बाद भी एलपीजी कनेक्शन चालू रखा है, उनके कनेक्शन को ब्लॉक किया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। कनेक्शन ब्लॉक होने के बाद सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ता राकेश और विश्राम ने बताया कि आधार कार्ड फीड न होने से कनेक्शन ब्लॉक दिखा रहा है। इससे गैस सिलिंडर नहीं ले पा रहे हैं। भारत गैस एजेंसी पर गए तो बताया गया कि पहले से कोई कनेक्शन चल रहा। इसे सरेंडर करना पड़ेगा। वहीं कई उपभोक्ताओं ने बताया कि जबरन पीएनजी कनेक्शन कर दिया गया, जबकि हमें एलपीजी सिलिंडर ही रखना है। अब ई-केवाईसी नहीं हो रही है। चूंकि पहले से ही पीएनजी कनेक्शन दिखा रहा है।
विज्ञापन
ई-केवाईसी कराना जरूरी
गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, उपभोक्ताओं को समय रहते ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। ई-केवाईसी नहीं होने से गैस कनेक्शन से जुड़ी सुविधाओं के साथ सब्सिडी पर भी असर पड़ सकता है। खासकर, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। उपभोक्ता संबंधित गैस एजेंसी से ई-केवाईसी की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।
अभी एजेंसी वाले ई-केवाईसी कर रहे हैं। जो उपभोक्ता लंबे समय से गैस सिलिंडर नहीं ले रहे थे, उन्हीं के सामने दिक्कत है। ई-केवाईसी कराकर कनेक्शन चालू करा सकते हैं। -विमल कुमार शुक्ला, डीएसओ बस्ती