फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Subordinates examined the preparations for the Kanwar Yatra.

Basti News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों को मातहतों ने परखा

Tue, 21 Jul 2026 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Subordinates examined the preparations for the Kanwar Yatra.
कावड़ यात्रा को लेकर अ​धिकारियों ने निरीक्षण किया-स्रोत सूचना
बस्ती। कमिश्नर अखिलेश सिंह तथा आईजी संजीव त्यागी ने कावड़ यात्रा की तैयारी संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक किया। बस में अधिकारियों के साथ आयुक्त कार्यालय से शास्त्री चौक, चेतक तिराहा, भूअर निरंजन, डारीडीहा होते हुए श्री भदेश्वर नाथ मंदिर तथा अयोध्या बॉर्डर तक बस में बैठकर अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कमिश्नर अखिलेश सिंह ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करें। यह एक धार्मिक यात्रा है, इसमें आने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना मुक्त यात्रा पूरी करने का संकल्प लें तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग सहित यात्रा पूरी कराएं। उन्होंने कांवड़िया संघ के पदाधिकारियों से अपील किया कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन

बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी अन्य कांवड़िया संघ को भी दें तथा पूरे समय इसका अनुपालन भी कराएं। इसमें किसी प्रकार का अंतर नहीं आना चाहिए। उन्होंने कावड़ियों से अपील किया कि वे ट्रैक्टर-ट्राॅली से यात्रा में न आए, दो पहिया वाहन से आने पर ओवर स्पीडिंग न करें तथा हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने रास्ते में अवैध अतिक्रमण हटाने तथा जगह-जगह पर बिल्डिंग मटीरियल बालू, मोरंग, गिट्टी आदि हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी संजीव त्यागी ने कहा कि प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा पूर्व वर्षो की भांति सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कांवड़िया संघ से अपील किया कि वे अपना तथा पंडाल में आवश्यक व्यवस्था करने वाले आयोजकों का नाम पता एवं मोबाइल नंबर संबंधित उप जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को उपलब्ध करा दें।
डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि यात्रा के दौरान कैमरे से पूरे यात्रा की निगरानी की जाएगी। पूरे क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर में बांटकर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए टीम तैनात की जाएगी। एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सात अगस्त की शाम 4 बजे से 11 अगस्त की रात तक राष्ट्रीय राज मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, एसडीएम हिमांशु कुमार, उमाकांत तिवारी, राजेश यादव, डीपीआरओ घनश्याम सागर, एएमए अशोक मद्धेशिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed