फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Study priority, will enter politics if given a chance

Basti News: पढ़ाई प्राथमिकता, मौका मिला तो राजनीति में उतरेंगे

Mon, 15 May 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Study priority, will enter politics if given a chance
रुधौली के लोहिया नगर वार्ड से विजयी गुंजन आर्य।
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में 22 वर्षीय गुंजन आर्या रुधौली नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड से सबसे कम उम्र की सदस्य के रूप में विजयी हुई हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद नगरीय सुविधाओं से महरूम वार्ड को व्यवस्थित करना उनकी प्राथमिकता है। वह कहती हैं कि वैसे तो डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना उनका उद्देश्य है, मगर मौका मिला तो राजनीति में उतर कर इस कार्य को करूंगी।
विज्ञापन

रविवार को टीम ने गुंजन से बातचीत की। एमएससी प्राणी विज्ञान की प्रथम वर्ष की छात्रा लखनऊ में पढ़ती हैं। नगर निकाय चुनाव में इस वार्ड के महिला अनुसूचित जाति के रूप में आरक्षित होने के बाद परिवार ने उन्हें मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। कहा कि चुनाव में उतरने के लिए उनके भाई राज आर्य व डबलू आर्य ने प्रेरित किया। सामान्य परिवार की बेटी गुंजन का परिवार तो राजनीतिक नहीं है, मगर ननिहाल पक्ष में उनके मामा सूबे के पूर्व मंत्री रामकरन आर्य हैं। वहीं से उनके परिवार को राजनीतिक गुर सीखने का मौका मिला है।
विज्ञापन

गुंजन ने बताया कि उनका लोहिया वार्ड नगर पंचायत में शामिल तो है, लेकिन आज भी नगरीय सुविधाओं से दूर है। वार्ड की ज्यादातर सड़कें खराब हैं। नालियों की भी समस्या है। इन्हीं समस्याओं को मुद्दा बनाकर गुंजन राजनीति के अखाड़े में उतरीं और जिले की सबसे कम उम्र की सभासद के रूप में निर्वाचित हुईं। गुंजन का सपना एक चिकित्सक के रूप में समाज को सेवा देने का है वे राजनीति के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed