फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Study by setting a timetable, you will get success

Basti News: समय सारिणी निर्धारित कर करें पढ़ाई, मिलेगी सफलता

Sun, 26 Mar 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Study by setting a timetable, you will get success
हरैया के नेशनल इंटर कालेज में अभ्युदय कोचिंग का डीएम प्रियंका निरंजन ने उदघाटन किया।
हर्रैया। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में कक्षाओं का शुभारंभ शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने किया। उन्होंने कहा कि अभ्युदय योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को सिविल सेवा, नीट, जेईई आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। विद्यार्थी अनुशासन में रहते हुए समय सारिणी निर्धारित कर पढ़ाई करें।
विज्ञापन

ऐसा करने से मनचाही सफलता मिलती है। कहा कि इंटर उत्तीर्ण होने के बाद 12-15 प्रतिशत विद्यार्थी ही उच्च शिक्षा में जा पाते हैं। आगे स्मार्ट क्लास शुरु करने की योजना है। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि अब किसी मेधावी की पढ़ाई में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। डीआईओएस दल सिंगार यादव ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र खुलने से क्षेत्र मेधावियों को सीधे फायदा होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. राम मिलन सिंह ने किया। मौके पर बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय, प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह, वैभव सिंह, अमरनाथ मौर्य, दिनेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed