फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students gave message of brotherhood in Eid Milan ceremony

Basti News: छात्रों ने ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश

Thu, 18 Apr 2024 04:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Students gave message of brotherhood in Eid Milan ceremony
बस्ती। न्यू इकरा पब्लिक स्कूल रहमतगंज गांधीनगर में मंगलवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। बच्चों ने गले मिलकर सबको ईद की मुबारकबाद दी और सेवइयां खाने के साथ समोसे और छोले का भी लुत्फ लिया। उनके चेहरोें पर ईद की अपार खुशियां देखी गईं।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रबंधक डाॅ. अजीज आलम एवं निदेशक अयाज अहमद ने बच्चों को ईदी भी दी। कहा कि ईद तीस दिन के रोजे रखने के बाद परवरदिगार की तरफ से उपहार है। ईद का असली संदेश आपसी भाईचारा बढ़ाना और देश प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। आपका उद्देश्य अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपना और स्कूल के साथ-साथ देश का नाम रोशन करना होना चाहिए। इस मौके पर देश में अमन शांति और तरक्की के लिए दुआ भी की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य जेबा शाहीन, तस्लीम, जैनब, अजरा, सनोवार, राजिया सुल्ताना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed