फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   student union election1

एपीएन के अमन तो केडीसी के अजय बने अध्यक्ष

Wed, 24 Jan 2018 11:23 PM IST
basti
basti Updated Wed, 24 Jan 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
student union election1
जीत का जश्न मनाते छात्र। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

एपीएन पीजी कॉलेज और केडीसी पीजी कॉलेज में बुधवार को एक साथ मतदान हुआ। शाम होते ही दोनों विद्यालयों के परिणाम भी आ गए। एपीएन में अध्यक्ष पद पर अमन प्रताप सिंह तो केडीसी में इसी पद पर अजय शुक्ल जीते। जीतने के बाद सड़कों पर जुलूस निकाले गए। इसके चलते आमजन को जाम का सामना करना पड़ा। चुनाव और मतगणना को संपन्न कराने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
यह रहा एपीएन का परिणाम
अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह को 661 वोट मिले, पराजित अर्पण श्रीवास्तव को 527, उपाध्यक्ष के लिए अजय कुमार को 982 वोट मिले और अमन कुमार गौड़ को 260, महामंत्री के लिए अंकुर प्रसाद कसौधन को 714 और विशाल गौड़ को 305, कोषाध्यक्ष के लिए ऋषभ गुप्त को 901 और मो. असलम को 342 मत, कला संकाय प्रतिनिधि पर पर अभिषेक कुमार पांडेय को 198 और अक्षय श्रीवास्तव को 175 मत मिले। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शैलेष पांडेय को 129 और मो. अशरफ आकिब को 124 मत मिले। इसी तरह विधि संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नसरीन अख्तर को 84 और धर्मेंद्र कुमार को कुुल 78 वोट मिले। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अनिता सिंह ने दी।
विज्ञापन

यह रहा केडीसी का परिणाम
अध्यक्ष पद के लिए अजय शुक्ल को 271 और अंकित मिश्र को 236 वोट मिले, उपाध्यक्ष पर मो. सलाम खान सलमान को 428 और विजय कुमार गुप्त को 79 मत मिले। महामंत्री के लिए शिवम श्रीवास्तव, रिशम को 338 और अमित पांडेय को 136 मत मिले, पुस्तकालय पद के लिए दीपक कुमार को 257 और अखिलेश कुमार मिश्र को 247 वोट मिले, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए आकाश त्रिपाठी और सूरज कुमार सोनी दोनों को बराबर 175-172 मत मिले, सिक्का उछालकर निर्णय हुआ। इसमें सूरज कुमार सोनी विजयी रहे। इसी तरह कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए बृजेश कुमार चौधरी निर्विरोध चुने गए। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपालजी कुशवाहा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed