{"_id":"6ada7a2d7df9ab251209981b","slug":"couple-travels-from-mumbai-to-basti-in-search-of-mother-and-son-who-fled-with-cash-and-jewelry-basti-news-c-207-1-bst1031-170051-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नकदी व जेवर लेकर भागे मां-बेटे की खोज में मुंबई से बस्ती पहुंचे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नकदी व जेवर लेकर भागे मां-बेटे की खोज में मुंबई से बस्ती पहुंचे दंपती
विज्ञापन
विक्रमजोत। जेवर व नकदी रुपये लेकर भागे बेटे व मां की खोज में मुंबई के दंपती बृहस्पतिवार को छावनी थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव पहुंचे। इसकी भनक लगते ही आरोपी घर में ताला लगाकर भाग निकले। काफी देर तक हंगामा करने के बाद पीड़ित महिला ने छावनी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित बरकिया कंपाउंड निवासी शमा परवीन ने बताया कि करीब चार साल पहले बछईपुर गांव की एक महिला व उसका बेटा मुंबई में किराए के मकान में रहते थे। इस दौरान दोनों से जान-पहचान बढ़ गई। आरोप है कि एक रिश्तेदार की शादी में जाने का हवाला देकर मां-बेटे ने उनसे लाखों रुपये के गहने और 38 हजार रुपये उधार ले लिए।
इसी दौरान मां-बेटे ने मुंबई में रहने वाली उनकी पड़ोसी शबाना बानो से भी चेक और एग्रीमेंट के जरिये सात लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपियों ने शादी के बाद गांव की जमीन बेचकर पूरी रकम लौटाने का भरोसा दिया था। दोनों गांव आ गए थे। आरोप है कि मुंबई में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को भी इसी तरह अपने झांसे में लेकर गहने और नकदी ले लिए। पिछले चार वर्षों से उनकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
पता चला कि आरोपी अपने परिजन के साथ बछईपुर में रहता है। वह अपने पति व बच्चे के साथ आरोपी के घर पहुंची तो घर में ताला लगा था। पुलिस से आरोपी से उनके गहने व नकदी दिलाने की मांग की। थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।