{"_id":"6ada7aa04e6ffa1752005171","slug":"mlc-elections-polling-teams-have-reached-the-booths-voting-begins-at-8-am-today-basti-news-c-207-1-bst1031-170042-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, आज सुबह आठ बजे से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, आज सुबह आठ बजे से मतदान
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले के 14 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। बृहस्पतिवार को 14 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ पर पहुंच गईं। चुनाव में 2045 लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पोलिंग पार्टियों को मतपेटिकाएं सौंपी गईं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की देखरेख में पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे मतदान प्रक्रिया को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराएं।
उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक निर्धारित समय पर अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदान से संबंधित आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान की निष्पक्षता, पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखें।
विज्ञापन
शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में 14 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इस चुनाव में केवल पात्र मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
प्रशासन की ओर से मतदानकर्मियों को चुनाव संबंधी जरूरी व्यवस्थाओं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तहसील स्तर पर भी तैयारियां कराई गई हैं।
पोलिंग पार्टियों को रवाना होने से पहले मतदान सामग्री एवं आवश्यक अभिलेखों की भली-भांति जांच करने व किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया।
इन 14 केंद्रों पर होगा मतदान
जिले में रामनगर, रुधौली, सल्टौआ गोपालपुर, साऊंघाट, गौर, परसरामपुर, विक्रमजोत, हर्रैया, बस्ती, नगर पालिका परिषद बस्ती, कप्तानगंज, बहादुरपुर, बनकटी और कुदरहा में मतदान कराया जाएगा। निर्धारित मतदेय स्थल संबंधित क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवनों में बनाए गए हैं।
162 मतदाता बहादुरपुर में करेंगे मतदान
बहादुरपुर। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए ब्लॉक मुख्यालय बहादुरपुर में बनाए गए मतदान स्थल पर 162 मतदाता 16 प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। ब्लॉक क्षेत्र व नगर पंचायत नगर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक मतदाताओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर मतदेय स्थल बनाया गया है। मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा के डॉ. संजयन त्रिपाठी के बीच होने की संभावना है। संवाद