{"_id":"68ae1e76f7d50fec9008d447","slug":"stubborn-on-the-demand-to-run-the-sugar-mill-staged-a-sit-in-on-the-eighth-day-as-well-basti-news-c-207-1-bst1004-142666-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चीनी मिल चलाने की मांग पर अड़े, आठवें दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चीनी मिल चलाने की मांग पर अड़े, आठवें दिन भी दिया धरना
Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर चीनी मिल को चालू कराने के लिए किसानों, मजदूरों और व्यापारियों ने आठवें दिन भी धरना दिया। धरनास्थल पर सपा के वरिष्ठ नेता बृजेश मिश्रा मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे। कहा कि उनकी पार्टी किसानों मजदूरों के साथ है। सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई के लिए तैयार है।
चीनी मिल गेट पर धरना दे रहे नित्यराम चौधरी ने कहा कि मिल चलाने को लेकर 19 अगस्त से लगातार चीनी मिल गेट पर धरना दिया जा रहा है। समय रहते जिला प्रशासन और मिल प्रबंधन सार्थक पहल नहीं करेगा तो किसान, श्रमिक मजबूर होकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मिल बचाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन, करणी सेना, भारतीय सुहेलदेव, मजदूर संघ, व्यापार मंडल, सहित पूर्व और वर्तमान विधायक भी धरने का समर्थन कर रहे हैं। श्रमिक महेश पांडेय, अंगद वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के किसान नौजवान व्यापारी सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर मिल चलाने की मांग करेंगे। कमलेश, विकास ठाकुर, वीरेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, आज्ञा राम चौधरी, रामशरण मौर्य तथा किसान, श्रमिक, व्यापारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद