{"_id":"6a00d3e688c210721702727a","slug":"strict-action-against-fake-dl-must-demonstrate-driving-before-getting-license-basti-news-c-207-1-bst1001-158391-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फर्जी डीएल पर सख्ती, लाइसेंस बनवाने से पहले वाहन चलाकर दिखाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फर्जी डीएल पर सख्ती, लाइसेंस बनवाने से पहले वाहन चलाकर दिखाना होगा
विज्ञापन
डीटीआई सेंटर के ड्राइविंग टेस्टिंग पिट पर हो रही परीक्षा। संवाद
बस्ती। परिवहन विभाग के डीटीआई सेंटर में फर्जी हैवी डीएल प्रकरण के खुलासे के बाद व्यवस्था बदलने लगी है। अब हल्के भार वाहनों (एलएमवी) के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को सबसे पहले टेस्टिंग पिट पर कुशलता पूर्वक वाहन चलाकर दिखाना होगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें सफल होने के बाद ही आवेदकों को बॉयोमीट्रिक कराने की अनुमति मिल रही है।
हैवी डीएल में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद डीटीआई सेंटर में संचालित संभागीय निरीक्षक प्राविधिक कार्यालय में पिछले दो हफ्ते से हड़कंप की स्थिति रही। शासन के निर्देश पर चार दिनों तक डिप्टी कमिश्नर परिवहन राजकुमार सिंह ने यहां कैंप करके मामले की जांच पड़ताल की। इसमें तत्कालीन आरआई सीमा गौतम और सारथी पोर्टल के वेंडर कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध होना बताई जा रही है। यहीं वजह है कि जांच पूरी होने के बाद आरआई को पिछले सप्ताह शासन से निलंबित किया गया है।
हालांकि निलंबन की यह कार्रवाई गोरखपुर में तैनाती के दौरान आरआई सीमा गौतम से जुड़े तमाम वाहनों के गलत ढंग से फिटनेस करने के मामले में हुई है। उनके हटते ही इस कार्यालय में सख्ती बढ़ा दी गई है। अब स्थायी एलएमवी डीएल के आवेदकों की परीक्षा की व्यवस्था बनाई गई है। डीटीआई के संचालन के लिए अधिकृत मारुति कंपनी के सहयोगी फर्म के वेंडर को आवेदकों की परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एआरटीओ प्रशासन स्तर से प्रत्येक आवेदक के परीक्षा का वीडियो अवलोकन करने के बाद ऑनलाइन फार्म को स्वीकृति दी जा रही है।