{"_id":"6aea51b2a08851e0ce0e88e5","slug":"storms-and-rain-damage-kala-namak-paddy-crop-yield-decline-feared-basti-news-c-207-1-bst1005-171043-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंधी-बारिश से काला नमक धान की फसल को क्षति, उपज घटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंधी-बारिश से काला नमक धान की फसल को क्षति, उपज घटने की आशंका
विज्ञापन
हर्रैया। बीते दिनों की बारिश और आंधी से काला नमक धान की फसल को सबसे ज्यादा क्षति हुई है। अधपकी फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों को उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका सता रही है।
खम्हरिया सुजात गांव निवासी प्रगतिशील किसान एवं शिक्षक उदय प्रताप सिंह पिछले दो दशक से काला नमक धान की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धान को पकने में नवंबर माह तक का समय लगता है और इसकी फसल को लगातार पानी की जरूरत होती है। इस बार फसल काफी अच्छी थी, लेकिन दाने अभी कच्चे थे। इसी बीच तूफान और बारिश से पूरी फसल गिर गई। इससे उपज प्रभावित होना तय है।
नारायनपुर तिवारी गांव निवासी किसान अरुण तिवारी ने बताया कि इस वर्ष समय-समय पर हुई बारिश से आम धान के साथ काला नमक की भी अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। तैयार धान की फसल जहां जलभराव में डूबी है, वहीं काला नमक धान की अधपकी फसल आंधी से गिर गई है। खेतों में बिछी फसल देखकर किसान मायूस हैं। डुहवा मिश्र गांव निवासी किसान करुणाकर मिश्रा ने बताया कि काला नमक धान की खेती में अधिक सिंचाई की जरूरत पड़ती है और फसल तैयार होने में चार महीने से अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
लागत और मेहनत अधिक होने के कारण किसान इसकी खेती करने से कतराते हैं। पर्याप्त बारिश न होने पर सिंचाई और उर्वरक पर ही उपज की कीमत से अधिक खर्च हो जाता है। वह परिवार की जरूरत भर के लिए इसकी खेती करते हैं। इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन फसल गिरने से अधपके दाने खराब होने की आशंका है।