फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stolen bikes dismantled and parts sold in Nepal; three arrested.

Basti News: चोरी की बाइक काटकर नेपाल में बेचते थे पार्ट्स, तीन गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Stolen bikes dismantled and parts sold in Nepal; three arrested.
गिरफ्तार किए गए मोटर साइकिल चोरी करने के आरोपी।-पुलिस
बस्ती। शहर और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर ग्राइंडर मशीन से काटकर उनके पार्ट्स अलग करने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइक, 10 मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट व अन्य कटे पार्ट्स और एक पिकअप बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के पार्ट्स नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह मूड़घाट पंचायत भवन के पास दो मोटरसाइकिल और पिकअप से जा रहे तीन संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में दोनों बाइक के अलावा पिकअप में लदी दो अन्य मोटरसाइकिल मिलीं। जांच में चारों बाइक चोरी की निकलीं। पिकअप से 10 मोटरसाइकिलों के इंजन, नंबर प्लेट और अन्य कटे हुए पार्ट्स भी बरामद हुए।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबेडकरनगर के टांडा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी राजू गुप्ता (40), बस्ती के नगर बाजार निवासी राजेश कुमार (28) और एकसड़ा निवासी रंगीलाल गुप्ता (47) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने शहर व आसपास से बाइक चोरी कर उन्हें ग्राइंडर से काटने की बात स्वीकार की। इसके बाद पार्ट्स कबाड़ के कारोबार की आड़ में बेचे जाते थे। कई बार इन्हें नेपाल भी भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

कबाड़ की दुकानों की जांच शुरू

प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह ने बताया कि राजू गुप्ता के खिलाफ बस्ती, अयोध्या, गोंडा और अंबेडकरनगर में चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। राजेश कुमार और रंगीलाल गुप्ता के खिलाफ कोतवाली बस्ती में बाइक चोरी के पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बरामद बाइक और पार्ट्स का पूर्व में दर्ज चोरी के मामलों से मिलान कर रही है। जिले की कबाड़ की दुकानों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed