फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu water level stable; classes resume in schools.

Basti News: सरयू का जलस्तर स्थिर, स्कूलों में फिर शुरू हुआ पठन-पाठन

Thu, 08 Oct 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level stable; classes resume in schools.
प्राथमिक विद्यालय अखनपुर में बच्चों को पढ़ाते ​शिक्षक।-संवाद
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। जलस्तर घटने के साथ ही मैरुंड गांव के लोगों की दिनचर्या भी सामान्य होने लगी है। बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में भी पठन-पाठन सुचारु हो गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कटरिया-चांदपुर तटबंध के कटरिया गांव के सामने बने ठोकर नंबर एक पर भी अब दबाव काफी कम हो गया है। केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या कार्यालय के अनुसार बुधवार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 92.00 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.73 मीटर से 73 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के तटबंध विहीन गांवों में बाढ़ की स्थिति में सबसे पहले विद्यालय प्रभावित होते हैं। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 40 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने पर इन गांवों के विद्यालय परिसरों में पानी भर जाता है। इसी कारण प्राथमिक विद्यालय अखनपुर और रुदलपुरवा में 30 सितंबर को रास्ते और परिसर में पानी भर गया था। इसके चलते दोनों विद्यालयों में करीब तीन दिन तक शिक्षण कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर स्थिर होने और स्थिति सामान्य होने के बाद बुधवार को दोनों विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो गया। प्राथमिक विद्यालय रुदलपुरवा में 69 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें से 54 बुधवार को उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय अखनपुर में 74 छात्र पंजीकृत हैं। बुधवार को 47 छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक मस्तराम ने बताया कि विद्यालय तटबंध विहीन गांव में हर साल परेशानी होती है। फिलहाल स्थिति सामान्य हो रही है।
य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed