{"_id":"6ac6a6487b8293379404e970","slug":"mission-shakti-team-to-remain-active-during-festivals-will-keep-a-watch-on-crowded-areas-basti-news-c-207-1-bst1001-168841-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: त्योहारों में सक्रिय रहेगी मिशन शक्ति टीम, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: त्योहारों में सक्रिय रहेगी मिशन शक्ति टीम, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
बस्ती। नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनजर जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमें सक्रिय रहेंगी। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और मेलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला थाने की टीम वर्दी के साथ सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेगी।
एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति की टीमें शहर से लेकर ग्रामीण कस्बों तक लगातार अभियान चला रही हैं। बुधवार को महिला पीजी कॉलेज और जीजीआईसी के आसपास अभियान चलाकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 30 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी ने बताया कि बाजार या मेले में किसी महिला या युवती को असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और डायल 112 पर सूचना दी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भीड़ के बीच मौजूद रहेंगी। किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी मनचलों पर नजर रखी जाएगी।