फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stolen and sold mother's jewelry, son and jeweler arrested

Basti News: मां के गहने चुराकर बेचा, बेटा व जौहरी गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Stolen and sold mother's jewelry, son and jeweler arrested
बस्ती। अस्पताल में भर्ती मां की आलमारी से आभूषण चोरी के आरोपी बेटे को पैकोलिया पुलिस ने नरसिंहपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी का आभूषण खरीदने वाला स्वर्ण व्यवसायी भी पकड़ा गया। उसके कब्जे से गहनों को गलाकर बनाया गया सिक्का व रुपये भी बरामद किए गए।
विज्ञापन




रविवार को पैकोलिया थानाक्षेत्र के नागपुर निवासी आकांक्षा सिंह पुत्री दिनेश सिंह ने पैकोलिया थाने में तहरीर दी कि उसकी मां छत से गिरकर घायल हो गई थीं। उनका मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा था। ऐसे में मौका पाकर उसका सगा भाई बबल उर्फ सुधांशु सिंह ने आलमारी तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र चोरी कर ली। पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की। एसओ योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी बबल सिंह को नरसिंहपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के पचपोखरी निवासी आर्यन वर्मा को सभी आभूषण 40 हजार रुपये में बेच दिया है। उसमें से 36 हजार रुपये वह खर्च कर चुका है। उसके पास से चार हजार रुपये बरामद किए गए। रात में ही खलीलाबाद बंजरिया से पुलिस टीम ने आर्यन वर्मा को भी धर दबोचा। उसके कब्जे से आभूषण गलाकर बनाया 14 ग्राम का सिक्का बरामद कर लिया। आर्यन ने बताया कि सस्ता मिलने पर लालच में आकर उसने चोरी का आभूषण खरीद लिया था। चोरी का होने का पता चलने पर आभूषण को गलाकर सिक्का बना दिया था। गिरफ़्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेंद्र कुमार, एसआई ओमप्रकाश भारती, विजय प्रकाश दीक्षित, आरक्षी सोनू यादव, जीवन प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed