फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Station House Officer (SHO) transferred to police lines following the murder in Itiya; another accused apprehended.

Basti News: इटिया में हुए हत्याकांड में थानेदार लाइन हाजिर, एक और आरोपी दबोचा गया

Wed, 26 Aug 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Station House Officer (SHO) transferred to police lines following the murder in Itiya; another accused apprehended.
महादेवा। लालगंज क्षेत्र के महसों बाजार स्थित इटिया टोला में रविवार रात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। दो अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं लालगंज थानेदार लाइन हाजिर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी शरद चंद्र पांडेय उर्फ पपलू और श्याम पांडेय के परिवार के बीच रविवार को विवाद हुआ था। आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे सिंचाई कर लौट रहे मनीष पांडेय (25) को श्याम ने गाली दी। विरोध करने पर चारपाई की पटिया से हमला कर मनीष की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुनील पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अमरीश पांडेय, श्याम पांडेय उर्फ छोटू, अजंनी पांडेय, रोशन पांडेय, आशा देवी और अभिषेक गौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लालगंज पुलिस ने अमरीश पांडेय, आशा देवी और अभिषेक गौड़ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी रोशन की कार को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, मनीष के घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का पहुंचना जारी है। लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

पिता बोले, पहले सक्रिय होती पुलिस तो नहीं होती घटना : मनीष की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां रंभा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। पिता विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि श्याम और उसके परिवार के लोग पड़ोसियों को भी गाली-गलौज करते थे। उनका कहना है कि पुलिस समय रहते आरोपियों की हरकतों पर कार्रवाई करती तो घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने बताया कि मनीष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed