{"_id":"6033fa258ebc3ee90e3820e9","slug":"state-university-opening-will-benefit-basti-news-gkp3858073136","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विश्वविद्यालय खुलने से होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विश्वविद्यालय खुलने से होगा फायदा
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय खुलने से होगा फायदा
बस्ती। प्रदेश सरकार ने मौजूदा कार्यकाल के आखिरी बजट में किसानों, युवाओं से लेकर हर वर्ग को सहेजने की जुगत की है। इसमें युवा वर्ग के लिए जो सबसे बड़ी बात है, वह मंडल मुख्यालयों पर राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने की है।
वसंत पंचमी के मौके पर सरकार ने बस्ती मंडल मुख्यालय को अभ्युदय कोचिंग सेंटर का तोहफा देकर साफ कर दिया था कि प्रतिभाशाली गरीब तबके के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए वह खुद खड़ी है। यहां नाम लिखवाने के लिए विद्यार्थियों में होड़ लगी है। वहीं, सरकार ने अब बजट में मंडल मुख्यालय पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा से युवाओं के चेहरे खिल गए हैं। शिक्षाविदों के अनुसार, इससे समूची उच्च शिक्षा व्यवस्था का बड़ा फायदा होगा।
महिला पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर रघुवर पांडेय ने कहा कि राज्य के इस कदम से जिले में उन कोर्सों की भी उपलब्धता होगी, जिसके लिए छात्र-छात्राओं केे दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। वहीं, महिला पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बीना सिंह ने कहा कि छात्राओं को बड़ा फायदा होगा। छात्राओं को स्थानीय पर अच्छी शिक्षा मिलेगी। नई शिक्षा नीति के तहत आधुनिक और तकनीकी शिक्षा का भी मार्ग प्रशस्त होगा। यह सरकार अत्यंत सराहनीय पहल है।