{"_id":"57d05e184f1c1b876a317477","slug":"state-employee-status-seeking-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग, ज्ञापन दिया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया में ग्राम रोजगार सेवकों ने ज्ञापन दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यकर्मचारी का दर्जा समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक की। प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बाद में बीडीओ आरपी शाही के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शहंशाह आलम ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते रोजगार सेवकों का भविष्य चौपट होता जा रहा है। गांवों में इन्हीं के माध्यम से पंचायत स्तर के सभी कार्य किए जा रहे हैं। बावजूद उसके हमेशा उपेक्षा कि जा रही है। कहा कि जिस तरह से सरकार ने प्रदेश के शिक्षामित्रों का समायोजन किया है उसी प्रकार रोजगार सेवकों का भी समायोजन किया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो प्रदेश के रोजगार सेवक 12 सितंबर को प्रदेश व्यापी कलम बंद हड़ताल करेंगे।
इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, रजनी, प्रतिभा, आशा देवी, सरोज, राजेश, सुधीर, सुमन, पवन कुमार, रीता, आशीष, अभिषेक, रीना यादव, काशीराम, विनोद, सोमई आदि मौजूद रहे । वहीं सल्टौआ गोपालपुर के रोजगार सेवकों ने बैठक कर मांगों का ज्ञापन बीडीओ को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र चौधरी, राघवेंद्र चौधरी, संतोष यादव, भूपेन्द्र सिंह, किरन मिश्रा, मंजुलता, हेमंत कुमारी, मीरा, राजेश चौधरी, अंबिका, रामतौल, राजेश, रामनयन, राकेश चौधरी, सुनीता, आराधना, राजकुमार, प्रतिभा, राममनोहर आदि लोग रहे।