{"_id":"6aa05fe0c739203b5d0e1945","slug":"standing-in-the-mud-to-get-the-form-long-queues-for-consultation-basti-news-c-207-1-bst1005-166279-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कीचड़ में खड़े होकर पर्चा, परामर्श के लिए लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कीचड़ में खड़े होकर पर्चा, परामर्श के लिए लंबी कतार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जलभराव के बीच पर्चा बनवाने के लिए परेशान मरीज संवाद
बस्ती। बदलते मौसम के साथ वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह पर्चा काउंटर खुलते ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। अस्पताल परिसर में जलभराव और कीचड़ के बीच पर्चा बनवाने के लिए मजबूर हुए। चिकित्सक को दिखाने और जांच कराने के लिए भी उन्हें कतार में लगना पड़ा।
पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच पिछले दो-तीन दिनों में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने, ब्लड जांच कराने और दवा लेने तक मरीजों को काफी परेशानी हुई। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही। पर्चा काउंटर के आसपास की जमीन नीची होने के कारण बारिश का पानी जमा हो जाता है।
मंगलवार को भी परिसर में पानी और कीचड़ था। मरीजों को इसी के बीच से होकर काउंटर तक पहुंचना पड़ा। लाइन में लगे मरीजों ने बताया कि काफी देर से पर्चा बनवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। जलभराव के कारण फिसलने का खतरा भी बना रहता है। मरीजों का कहना था कि यह समस्या लंबे समय से है लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि बच्चों में बुखार और दस्त की शिकायत वाले मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1,153 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।