{"_id":"6b00b079f01a2ea5ea020045","slug":"staff-shortage-tiff-between-nurses-and-doctors-basti-news-c-207-1-bst1005-172267-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ की कमी : नर्स-डाॅक्टर में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ की कमी : नर्स-डाॅक्टर में नोकझोंक
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी से चिकित्सा व्यवस्था लड़खड़ा गई है। चिल्ड्रेन वार्ड में शुक्रवार दोपहर स्टाफ की कमी और काम के दबाव को लेकर एक स्टाफ नर्स और वरिष्ठ चिकित्सक के बीच विवाद हो गया। नर्स ने चिकित्सक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उसके समर्थन में अन्य कर्मचारी भी आ गए।
नर्स का कहना था कि मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि कर्मचारियों को पानी पीने तक का समय नहीं मिल रहा है। इसकी वजह पीआईसीयू से स्टाफ हटाना भी है। इलाज में देरी पर तीमारदारों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो रहा है। इसके बावजूद चिकित्सक कर्मचारियों पर काम नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं।
दिन में तेज धूप और शाम होते ही तापमान में तेजी से गिरावट बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच जिला अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या अचानक बढ़ गई है। चिल्ड्रेन वार्ड और पीआईसीयू के बेड मरीजों से भर गए हैं। शुक्रवार को दोनों वार्डों में 64 से अधिक बच्चे भर्ती मिले।
विज्ञापन
सर्दी-जुकाम, बुखार, दस्त और निमोनिया से पीड़ित बच्चों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल में इलाज का दबाव बढ़ गया है। गंभीर हालत में पहुंच रहे बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती करना पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल और डॉ. एके सिंह के अनुसार, इन दिनों शाम होते ही तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकल रही है।
मौसम में इस बदलाव के कारण बच्चों को खांसी, बुखार और सांस संबंधी दिक्कतें हो रही हैं।
कई अभिभावक शुरुआत में इसे सामान्य सर्दी-जुकाम समझकर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उपचार करने लगते हैं। जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगती है और सीने में जकड़न के साथ सांस लेने में परेशानी होती है, तब उन्हें अस्पताल लाया जाता है।
ऐसे बच्चों को नेबुलाइजेशन की जरूरत पड़ रही है। तेज बुखार से पीड़ित बच्चों की जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में बेड की किल्लत हो गई है। भर्ती के लिए तीमारदारों को इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, गंभीर बच्चों को पीआईसीयू में आरक्षित पांच बेड की यूनिट में भी भर्ती किया जा रहा है। सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी से काम का दबाव बढ़ गया है।