फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sri Rudra Chandi Gyandeep Maha Yagya started with Kalash Yatra

Basti News: कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र चंडी ज्ञानदीप महायज्ञ शुरू

Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sri Rudra Chandi Gyandeep Maha Yagya started with Kalash Yatra
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज के मरवटिया तिवारी में विश्व शांति के लिए नौ दिवसीय श्री रुद्र चंडी ज्ञानदीप महायज्ञ शुरू हुआ। मंगलवार को कलश यात्रा में 1100 छात्राएं एवं महिलाएं शामिल हुईं। मनवर नदी के घाट पर कामाख्या धाम से आए विद्वानों के मंत्रोच्चार के साथ जल भरणी का कार्यक्रम कराया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ ध्वज पताका लहराते हुए साथ सत्य, सनातन, धर्म का जय घोष करते हुए कलश यात्रा निकाली गई। जय श्री राम, जय बजरंगबली, ऊंं नम: शिवाय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां कलश में जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंची। तांत्रिक दिलीप शरण ने बताया कि बुधवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि प्राकट्य व पाठ प्रारंभ होगा। 30 अप्रैल तक चलने वाले इस महायज्ञ में विद्वान कथा का रसपान भी कराएंगे। 30 अप्रैल को पूर्णाहुति, कन्या पूजन व महाभंडारा किया जाएगा। कलश यात्रा में प्रभाकर उपाध्याय, श्रवण तिवारी, लाल ओझा, संदीप ओझा, विशंभर अग्रहरि, दिवाकर अग्रहरि, मनोज सिंह, हरिश्चंद्र सिंह आदि शामिल रहे। मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सागर सेवा ट्रस्ट की ओर से जगह-जगह गुड़ एवं पानी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed