फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sport shooting

Basti News: एलाॅर्म सिसी रेस प्रतियोगिता में बस्ती को मिला पहला स्थान

Thu, 24 Aug 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
sport shooting
जोन स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कार देते आईजी आरके भारद्वाज
बस्ती। गोरखपुर जोन की 48वीं अंतर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग एवं एलार्म एफीसिएंसी रेस महिला-पुरुष प्रतियोगिता वर्ष-2023 का बुधवार सायं पुलिस लाइंस में समापन हो गया। तीन दिन चली प्रतियोगिता का आईजी आरके भारद्वाज ने समापन किया। प्रतियोगिता में जोन की 10 जनपदों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में श्रावस्ती ने कतिपय कारणों से भाग नहीं लिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए आईजी व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर देकर सम्मानित किया। बता दें कि प्रतियोगिता का क्रम मंगलवार को ही समाप्त हो गया था, लेकिन बारिश होने के कारण समापन समारोह का आयोजन स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस मौके पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक परसाद, क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय कुमार चौहान, क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार, प्रतिसार निरीक्षक संदीप कुमार राय व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इस तरह रहा प्रतियोगिता का परिणाम
एलार्म सिसी रेस प्रतियोगिता में जनपद बस्ती ने प्रथम व देवरिया में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शूटिंग प्रतियोगिता में 100 गज स्टैंडिंग पोजीशन में गोंडा ने 33 अंक के साथ प्रथम, देवरिया 30 अंक द्वितीय स्थान, 200 गज नीलिंग पोजीशन में सिद्धार्थनगर ने 58 अंकों के साथ प्रथम एवं बहराइच ने 55 अंक द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर पोजीशन में बलरामपुर ने 78 अंक के साथ प्रथम एवं देवरिया ने 78 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 300 गज स्नैप शूटिंग में महराजगंज ने 21 अंकों के साथ प्रथम एवं गोरखपुर ने 10 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर थ्रीपी (17 बाल) में बलरामपुर ने 122 अंक आफ कर प्रथम स्थान तथा बहराइच ने 107 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
300 मीटर प्रोन (महिला वर्ग) में बहराइच ने 35 अंकों के साथ प्रथम व पुनः बहराइच ने 33 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर थ्रीपी महिला वर्ग में देवरिया ने 60 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं बहराइच में 52 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर प्रोन (पुरुष वर्ग) में बलरामपुर ने 81 अंक प्राप्त कर प्रथम, देवरिया ने 65 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर थ्रीपी (पुरुष वर्ग) में देवरिया 132 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा बलरामपुर ने 128 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्बाइन शूटिंग (पुरुष वर्ग) 25 गज में जनपद देवरिया प्रथम व सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 40 गज में देवरिया प्रथम व बलरामपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 गज नीलिंग पोजीशन में बलरामपुर ने प्रथम व देवरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 गज स्नैप में देवरिया में प्रथम व बलरामपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिवाॅल्वर /पिस्टल शूटिंग में 15 गज में जनपद बलरामपुर प्रथम व देवरिया द्वितीय 25 गज में बलरामपुर प्रथम व गोंडा द्वितीय, 50 गज अटैक में देवरिया प्रथम बलरामपुर द्वितीय, 50 गज स्नैप में देवरिया प्रथम व बलरामपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed