फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sport football

Basti News: फुटबाॅल प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम विजयी

Thu, 24 Aug 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 24 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
sport football
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में चल रही बालिका वर्ग की फुटबाॅल प्रतियोगिता बुधवार को समाप्त हो गई। प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम विजेता बनी। समापन पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को हुनर दिखाने का मौका देती है।
विज्ञापन

युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बेटियां भी खेलाें में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मौके आए जब बेटियों ने खेल के दम पर देश को गौरवान्वित कीं। खेलों में बेटियों के नेतृत्व को देखकर पूरा देश गर्व करता है। आयोजक मुस्कान पांडेय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि स्व. जितेंद्र नाथ पांडेय की स्मृति में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज की टीम दूसरे और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। मौके पर सपा नेता अंकुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed