{"_id":"6404e557985db2da320ad8a4","slug":"sport-activiti-organized-basti-news-c-7-1-76308-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हरिद्वार के राजा ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र पहलवान को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हरिद्वार के राजा ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र पहलवान को दी पटखनी
Mon, 06 Mar 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार। नगर पंचायत के खुटहन में चल रही दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हो गई। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव और समाजसेवी जगदीश्वर प्रसाद उर्फ ओमजी ने पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल का शुभारंभ किया। हरिद्वार के राजा कुरैशी ने मध्य प्रदेश के सुरेंद्र यादव को पटखनी दी। बस्ती के मनीराम दास ने मो. रशीद को धूल चटाई।
जम्मू-कश्मीर के रिजवान गनी ने राजस्थान के मुन्ना टाइगर को पटखनी दी। अयोध्या के बाबा बजरंगी ने हरियाणा के भूकंप सिंह को चित किया। दूसरी तरफ कानपुर के भूपेंद्र और रायबरेली के बबुआ के बीच का मुकाबला बराबरी पर छूटा। नेपाल के लकी थापा ने हरियाणा के सोनू को चित किया। मोनीश अली उर्फ फकीर बाबा ने हरियाणा के कटप्पा को चित किया। हिमाचल प्रदेश के बाबा लाडी ने हरियाणा के मुन्ना को पटखनी दी। अयोध्या के सूरज दास ने हरियाणा के मस्ताना को हराया।
राजस्थान के शमशेर ने नेपाल के लकी थापा को चित किया। इस मौके पर आयोजक बाबा मनीराम दास, प्रदीप कुमार गौतम, राम कृपाल यादव आदि मौजूद रहे।