फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Speeding bike hits female student; she is dragged for 20 meters.

Basti News: तेज रफ्तार बाइक ने छात्रा को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घिसटी

Tue, 07 Jul 2026 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Speeding bike hits female student; she is dragged for 20 meters.
गौर। स्कूल जा रही छात्रा को सोमवार को सुबह करीब नौ बजे के आसपास गौर-बभनान मार्ग पर कृषक पीजी कॉलेज के पास हलुआ मोड़ के निकट तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार युवक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे छात्रा गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गई और उसकी साइकिल बाइक में फंस गई और वह 20 मीटर तक छात्रा को घसीटते रहा। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया है। छात्रा का मेडिकल कॉलेज कैली और युवक का अस्पताल जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सिटकोहर निवासी राजेश पुत्री काजल (17) 11वीं की छात्रा है। वह साइकिल लेकर स्कूल जाने के लिए निकली और गौर रेलवे स्टेशन के पीछे एक कॉपी किताब की दुकान से कुछ सामान लेकर स्कूल जा रही थी। कृषक पीजी कॉलेज से पहले हलुआ मोड़ के निकट पहुंची कि तभी हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम गोहानिया गांव के निवासी गनेश दत्त का बेटे अरुण (21) तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए छात्रा को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की साइकिल बाइक में फंस गई और वह लगभग 20 मीटर तक घसीट ले गया और अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने दोनों को बाइक से अलग किए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग घायलों को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए।

वहां डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। छात्रा काजल के चाचा रामजन्म ने बताया कि कैली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed