फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   special trin in basti

28 सौ यात्रियों को लेकर पहुंचीं स्पेशन ट्रेनें

Wed, 13 May 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
special trin in basti
बस्ती रेलवे स्टेशन में लाइन में खड़े स्पेशल ट्रेन से आए लोग। - फोटो : BASTI
28 सौ यात्रियों को लेकर पहुंचीं दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को 2800 यात्रियों को लेकर बस्ती स्टेशन पर दो ट्रेनें पहुंचीं।

पहली गाड़ी अहमदाबाद से चली, इसमें गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों के लोग शामिल थे। यह गाड़ी दिन में 11.50 पर बस्ती स्टेशन पर आकर रूकी। गाड़ी रूकते ही आरपीएफ व जीआरपी ने व्यवस्था को संभाल लिया। सभी की स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफॉर्म एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे, जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग की। यहां से निकलने के बाद परिवहन निगम की बसों से सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए विदा किया गया। वहीं दूसरी गाड़ी रात्रि लगभग दस बजे मुंबई से बस्ती पहुंची। इस बीच डीएम आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा। किसी को कोई समस्या न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही थी। इसके अलावा सादे ड्रेस में पुलिसकर्मी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed