फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   special trains in basti 99

1125 यात्रियों को लेकर पहुंची तीन स्पेशल ट्रेनें ह

Tue, 26 May 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
special trains in basti 99
रेलवे स्टेशन श्रमिकों की जांच करते स्वास्‍थ्य कर्मी। - फोटो : BASTI
1125 यात्रियों को लेकर पहुंची तीन स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

बस्ती। प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है।
मंगलवार की दोपहर 12.20 बजे तक बस्ती स्टेशन पर तीन स्पेशल ट्रेनों से 1125 यात्री उतरे। पहली गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली से 65 यात्रियों को लेकर तीन नंबर प्लेट फार्म पर पहुंची। इस ट्रेन में बहराइच,बस्ती, सिद्घार्थनगर, गोंडा, सीतापुर,संतकबीरनगर सहित अन्य जिले के लोग शामिल थे। दूसरी गाड़ी संख्या 04006 भी दिल्ली से ही 128 यात्रियों को लेकर पहुंची। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्घार्थनगर के लोग शामिल थे। वहीं तीसरी गाड़ी संख्या 04338 गुजरात से 932 यात्रियों को लेकर पहुंची। इस गाड़ी में हरदोई, उन्नाव, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, संतकबीरनगर, बाराबंकी, झांसी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ सहित अन्य जिलों के यात्री मौजूद थे। इसके अलवा गाड़ियों के आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर प्रशासन की निगारानी में परिवहन निगम की बसों में बैठाया गया। जिसके बाद बिस्किट व पानी देकर उनके गंतव्य को रवाना किया गया। डीएम आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed