{"_id":"69f64c89c4cce6405f0d985a","slug":"speakers-at-the-buddha-festival-preached-the-path-of-love-compassion-peace-and-education-basti-news-c-207-1-bst1005-157914-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बुद्ध महोत्सव में वक्ताओं ने दिया प्रेम, करूणा, शांति, शिक्षा के मार्ग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बुद्ध महोत्सव में वक्ताओं ने दिया प्रेम, करूणा, शांति, शिक्षा के मार्ग का संदेश
Sun, 03 May 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बुद्ध विहार मड़वानगर में बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महिला सुधार एवं जनकल्याण समिति की संस्थापिका सरोज देवी, श्यामा देवी, अमिता बौद्ध एवं शकुंतला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा बुद्ध के संदेशों पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वाचल जोन प्रभारी आरके आरतियन ने कहा कि महात्मा बुद्ध का जीवन प्रेम, करूणा को समर्पित रहा। उनका जन्म, ज्ञान प्राप्ति और निर्वाण भी पूर्णिमा के ही दिन हुआ।
अध्यक्षता हरीराम राव ने की। जिला प्रभारी भिक्खु प्रज्ञानंद, भीम दयाल, किशोरी लाल, मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम, तिलकराम गौतम, नीलू निगम, रामचेत, बुद्ध प्रकाश एडवोकेट, अमित बौद्ध, एडवोकेट सरिता भारती, महेंद्र कुमार एवं चंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश मानवता, समानता और शिक्षा पर आधारित है, जिसे अपनाकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।