Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Opposition faced by the team that arrived to remove encroachments

Basti News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का किया विरोध

Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Opposition faced by the team that arrived to remove encroachments
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार को हाईवे की पटरी से अतिक्रमण हटाने पहुंची एनएचएआई की टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने कार्रवाई में पक्षपात और सेटिंग का आरोप लगाया। पेट्रोलिंग टीम के मैनेजर अरविंद पांडेय ने बताया कि दुकानदारों के विरोध के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। उन्हें चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग टीम दो गाड़ियों, एंबुलेंस और हाइड्रा के साथ मौके पर पहुंची थी। टीम ने मन्नू प्रजापति की अस्थायी दुकान हटाने को कहा तो वह विरोध करने लगे। मन्नू प्रजापति और अंकुश का कहना था कि हाईवे चौड़ीकरण में उनका पुराना मकान राजमार्ग की परिधि में आ गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी मूल जमीन पर पीछे मकान बना लिया। परिवार के भरण-पोषण के लिए सड़क से दूर अस्थायी गुमटी में किराने की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का आरोप है कि ण्एक व्यक्ति के खेत से हाईवे तक सीधा रास्ता नहीं होने से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एनएचएआई के इंसिडेंट मैनेजर अश्वनी तिवारी से बातचीत भी की। आरोप है कि फोन पर दुकान फेंकवा देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed