{"_id":"5e04f3df8ebc3e87a35950b6","slug":"spark-reached-the-capital-state-leadership-took-over-basti-news-gkp3348201123","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी पहुंची चिंगारी, प्रदेश नेतृत्व ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी पहुंची चिंगारी, प्रदेश नेतृत्व ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी पहुंची चिंगारी, प्रदेश नेतृत्व ने संभाला मोर्चा
बस्ती। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जूनियर इंजीनियर हरीश वर्मा की मौत प्रकरण में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अवर अभियंताओं ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में 10वें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। संगठन पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार को लेकर धरना स्थल पर रणनीति तय की। एलान किया कि जब तक एक्सईएन पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश को भी पढ़कर सुनाया गया।
जेई के मौत प्रकरण में अब तक एक्सईएन पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध प्रांतीय नेतृत्व ने आंदोलन की कमान अपने हाथ में ले ली है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित कर्मचारी संगठनों के आंदोलन में समर्थन देकर अवर अभियंताओं का हौसला बढ़ गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव व सचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि एक्सईएन पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। कहा कि प्रदेश नेतृत्व भी एक्सईएन पर कार्रवाई न होने के कारण आंदोलन में उतरा है। इस मौके पर संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष वीपी सिंह, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, राजेश कुमार, आरपी यादव, एसके श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, नागेंद्र पासवान, प्रवेश सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल आदि मौजूद रहे।