फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Span being put on the overbridge, two pillars remaining

Basti News: ओवरब्रिज पर डाले जा रहे स्पैन, दो पिलर शेष

Mon, 02 Feb 2026 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Span being put on the overbridge, two pillars remaining
पांडेय बाजार से मिल गेट तक बन रहा ओवरब्रिज। संवाद
पुरानी बस्ती। पांडेय बाजार से मिल गेट तक करीब दो किमी का दायरा अब लोगों की परेशानी का कारण नहीं बनेगा। साथ ही, इस दूरी के भीतर दो समपार फाटक पार करने की मजबूरी भी नहीं होगी। सेतु निगम ने यहां के लिए स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण तेज कर दिया है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के सभी खंभों को खड़ा करने के बाद स्पैन डालने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ रेलवे समपार के पास दो पिलर का खड़ा होना शेष है जो सेतु निगम व रेलवे दोनों की देखरेख में खड़ा किया जाएगा। जुलाई 2025 से शुरू इस ओवरब्रिज का निर्माण इस वर्ष जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। 32 करोड़ से बन रहे इस ओवरब्रिज के लिए आधे से अधिक धनराशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती के कारोबारी सिद्धेश सिन्हा, ओमप्रकाश आर्या, बृजमोहन सिंह, गिरधारी लाल साहू ने बताया कि पुरानी बस्ती का महत्व आज भी इसलिए है क्योंकि यह बड़े कारोबारियों की रिहाइश का क्षेत्र बना हुआ है। बड़े व्यापारियों का कारोबार क्षेत्र भले ही विस्तृत होकर आवागमन के बेहतर लोकेशन तक पहुंच गया है, लेकिन पुराने व्यापारिक केंद्र का महत्व आज भी है। ओवरब्रिज से किसी समय तरक्की का पर्याय इस क्षेत्र का पुराना वैभव लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed