फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP workers take to the streets demanding the Chief Election Commissioner's resignation.

Basti News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता

Thu, 08 Oct 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
SP workers take to the streets demanding the Chief Election Commissioner's resignation.
पैदल मार्च करते सपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता
बस्ती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में पैदल मार्च निकाला। कटेश्वर पार्क के पास से सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में शुरू हुआ मार्च गांधीनगर बाजार होते हुए कंपनीबाग पहुंचा। इसके बाद कार्यकर्ता बीडीए कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां माल्यार्पण और राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कथित लोकलुभावन वादों को समझ चुकी है।
विज्ञापन

विधायक अतुल चौधरी ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी। विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में गुलाब सोनकर, राज कपूर यादव, समीम अंसारी, मनीष श्रीवास्तव, अरविंद और हृदयराम यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed