फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp workers meet

गरीबों, किसानों की उपेक्षा कर रही सरकार

Thu, 04 Oct 2018 12:11 AM IST
basti
basti Updated Thu, 04 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
sp workers meet
सपा सम्मेलन को संबोधित करते राज किशोर सिंह। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। भाजपा श्रीराम के नाम पर वोट मांगती है। सत्तासीन योगी सरकार गरीबों, नौजवानों व किसानों की उपेक्षा कर रही है। सपा शासनकाल में माझा क्षेत्र को जो विकास हुआ था उसके बाद पहिया थम गया है। आम लोगों के प्रति योगी सरकार संवेदनहीन है। इस सरकार में सभी रोजगार व उद्योग धंधे ठप पड़ गए हैं। ये उद्गार पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने व्यक्त किए। वह बुधवार को ब्लॉक के देईडीहा गांव में आयोजित सपा विधान सभा क्षेत्र कप्तानगंज के बूथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

बस हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सपा की सत्ता होती तो मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच करोड़ रुपये अहेतुक सहायता दी जाती। अब समय आ गया है जब आम जन अपने अधिकार का प्रयोग कर इस सरकार को उखाड़ फेंके। सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सत्तासीन भाजपा सरकार में गरीबों व पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। पारा गांव में हुए नाव हादसे को याद करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में तीन मृतकों के आश्रितों को आज भी मुआवजा नहीं मिला। जिलाध्यक्ष राज कपूर ने कहा बूथ स्तर से ही संगठित हो ताकि आने वाले चुनाव में इस किसान विरोधी सरकार को हटाया जा सके। पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव ने कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी में एक नौकरी पेशा व्यक्ति पुलिस की गोली का शिकार हो जाता है, जिस पर भी प्रदेश सरकार ने कार्रवाई में देरी की है। सपा नेता बृजकिशोर सिंह डिंपल ने कहा इस सरकार में किसान परेशान हैं किसानों की आय दोगुनी कर देने का दावा सिर्फ घोषणा बन कर रह गयी।  कार्यक्रम को सुमन सिंह, राम ललित चौधरी, महेंद्र यादव, कृष्ण चंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सूरज यादव व संचालन समीर चौधरी ने किया। इस मौके पर अयाज अहमद, मोहम्मद स्वाले, पिंटू सिंह, रमेश चौबे, राजेश यादव, आदित्य यादव,  रमेश यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed