{"_id":"65b80df5487e10ba7c06fa18","slug":"sp-will-raise-the-issue-of-couples-suicide-in-the-assembly-basti-news-c-207-1-sgkp1002-110718-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विधानसभा में सपा उठाएगी रुधौली के दंपती के खुदकुशी का प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विधानसभा में सपा उठाएगी रुधौली के दंपती के खुदकुशी का प्रकरण
Tue, 30 Jan 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। सितंबर 2023 में रुधौली नगर पंचायत के दंपती के जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम को परिजनों से मुलाकात की। रुधौली चेयरमैन धीरसेन निषाद के साथ घटना और अब तक की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि दो फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में इस प्रकरण को उठाया जाएगा।
इस मामले में मृतक के भाई ने बताया कि घटना के बाद से कई राजनैतिक लोग और प्रशासनिक अधिकारियों ने तमाम आश्वासन दिए थे, लेकिन अब तक किसी भी योजना का लाभ परिजनों या बच्चों को नहीं मिल पाया है। मृतक दंपती के बच्चों को किसी भी आवासीय विद्यालय में दाखिला नहीं हो पाया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित चल रही है। कहा कि आरोपियों के परिजन आए दिन बच्चों को गाली देते हुए परेशान करते हैं तथा धमकी भी देते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी से भी बातचीत की जाएगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का जिम्मेदारी यदि सरकार और प्रशासन नहीं उठा सकती तो समाजवादी पार्टी जिम्मेदारी लेगी। पुलिस प्रशासन से परिवार की सुरक्षा के भी मांग की।
विज्ञापन
इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का बखिरा तिराहे पर स्वागत किया गया। नगर पंचायत के शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड के केवटहिया में समाजवादी पार्टी के पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जन पंचायत को भी संबोधित किया। कहा कि भाजपा सरकार में किसान नौजवान व्यापारी के साथ समाज के सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। इस दौरान पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, मेंहदावल के चेयरमैन रमेश निषाद, श्यामजी गुप्ता, राजन सिंह, रामचरण चौरसिया, अमित यादव, संतोष चौधरी, फूलचंद यादव, रामकुमार यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।