फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP gave birth to Gundaraj, BJP eliminated it: Deputy CM

सपा ने दिया गुंडाराज को जन्म, भाजपा ने किया सफाया : डिप्टी सीएम

Mon, 08 May 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
SP gave birth to Gundaraj, BJP eliminated it: Deputy CM
भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ​का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
बस्ती। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार ने गुंडाराज को जन्म दिया और भाजपा ने इसे खत्म कर दिया। प्रदेश के अधिकतर गुंडे-माफिया या तो मारे गए या जेल में है। पूरे प्रदेश को योगी सरकार ने भयमुक्त किया है।उपमुख्यमंत्री रविवार को मालवीय रोड स्थित एक मैरिजहाल में नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने चौतरफा विकास कराया है। आम लोगों के घरों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंची हैं। सभी क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं दी जा रही है। यह सुविधाएं निरंतर जारी रहेंगी। बाकी के विकास कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे।राम मंदिर की बात करना डिप्टी सीएम नहीं भूले।
विज्ञापन

इससे पहले डिप्टी सीएम दिन में करीब 2 बजे हेलीकाप्टर से जीआईसी के मैदान में पहुंचे। यहां उनका स्वागत सांसद हरीश द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप खरे सहित तमाम भाजपाईयों ने किया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार विकास के गति को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मंच पर सीमा खरे, अनूप खरे, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, दयाशंकर मिश्रा, पवन कसौधन, स्कंद श्रीवास्तव, राजेंद्र गौड़, अशोक शुक्ला, शंभु शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भावेश पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रमोद पांडेय, दिलीप पांडेय, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, भानु प्रकाश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, मनमोहन श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह भोलू, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed