फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp bsp celebrated victory

गोरखपुर, फूलपुर में जीत, जिले में जश्न

Wed, 14 Mar 2018 11:34 PM IST
basti
basti Updated Wed, 14 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
sp bsp celebrated victory
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को मिठाई खिलाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत होते ही शहर में सपाइयों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी। मिठाई बांटने, पटाखे फोड़ने और गुलाल उड़ाने के बीच जय अखिलेश के नारे भी लगे। कैंप कार्यालय में सपा जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। 
सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे राजकपूर यादव एवं कृष्णचंद्र सिंह को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2019 जीतने का संकल्प लिया गया। सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य यादव के नेतृत्व में युवाओं ने पटाखे फोड़े प्रदेश सचिव कृष्ण चंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम सबके सामने है। न्याय मार्ग स्थित सपा के कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह के साथ सपा नेताओं ने खुशी मनाई। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बसपा सुप्रीमो के जयकारे लगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि दोनों उप चुनाव जीतकर सपा-बसपा गठबंधन ने यह साबित कर दिया है कि जो लोग सत्ता के नशे में हैं आनेवाले दिनों में आम जनता केंद्र और प्रदेश की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पूर्व राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल, पूर्व प्रदेश सचिव खादिम हुसैन, राम अनुज मिश्र आदि ने संबोधित किया। पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि दोनों उपचुनावों की जीत भाजपा सरकार के अत्याचार की जीत है। वहीं, उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सपा, बसपा की एकजुटता ने भाजपा के अहंकार को आईना दिखा दिया। भाजपा अपने गढ़ में 29 वर्ष बाद पराजित हुई है। इसका श्रेय सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ ही मतदाताओं को है। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि मतदाताओं की एकजुटता ने भाजपा के अहंकार को ध्वस्त कर दिया है। 2019 में यही एकजुटता समाजवादियों को ताकत देगी और मतदाता भाजपा को सिरे से नकार देंगे। सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमारी यादव ने कहा कि मतदाताओं ने भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है। भाजपा सरकार के मनमाने फैसलों के चलते देश, प्रदेश की जनता परेशान थी और अवसर मिलते ही उसने अपनी ताकत दिखा दिया है। यह सिलसिला जारी रहा तो 2019 में भाजपा के पुन: सरकार बनाने के मंसूबों को मतदाता ध्वस्त कर देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मना जश्न
बभनान। हर्रैया, रुधौली, भानपुर तहसील क्षेत्रों में भी सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक जीत पर सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी दिखी। मतगणना के दौरान जैसे-जैसे प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ रहे थे कि कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गौर में सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया तो वहीं बभनान में सपा व्यापार सभा जिला अध्यक्ष ने पटाखे छोड़ कर खुशियां मनाई। सपा की जीत पर गौर में सपा नेता राजेश यादव व कपिल देव यादव एवं बसपा नेता एवं विधानसभा महासचिव डॉक्टर वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा बसपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इसके साथ ही पटाखे छोड़े। बसपा नेता डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है। इससे साबित हो गया है कि आने वाले 2019 के चुनाव में सपा और बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। बभनान में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाएं और पटाखे दागे। नागेंद्र सिंह, रहमान, रामचंद्र यादव, कनिक राम गौतम, श्याम चंद्र शुक्ल, मनोज सिंह, इसरार, लवकुश, मुस्तफा, चिंता यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई
बस्ती। गोरखपुर और फूलपुर उप चुनाव में समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों को मिली जीत पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल है। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि मतदाताओं की एकजुटता ने भाजपा के अहंकार को ध्वस्त कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिये गठबंधन की नींव डाली है। सपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में सपा के संजय सिंह, अतुल सिंह, अनुराग मिश्र, शिवम, पंकज श्रीवास्तव, रवि यादव, पतिराजी, माला, कौशिल्या, कुसुम, बसपा के महिपाल पटेल, वीरेन्द्र, आकाश, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed