{"_id":"6035433f8ebc3ee91b5c4daf","slug":"sp-angry-after-seeing-dirt-in-police-station-basti-news-gkp385928579","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में गंदगी देख नाराज हुए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में गंदगी देख नाराज हुए एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में गंदगी देख नाराज हुए एसपी
सोनहा। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने मंगलवार दोपहर सोनहा थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर, आवास और कार्यालय में सफाई की व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रभारी निरीक्षक को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। थाना परिसर में हो रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और मात्रा पर नाराजगी जाहिर की।
इस दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टर नंबर आठ, ग्राम अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर,फ्लाई शीट रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, बंदी गृह का जायजा लिया। एसपी ने आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत निर्देशित किया कि क्षेत्र की छोटी से छोटी घटना से भी अधिकारियों को निरंतर अवगत कराएं। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। थाने पर महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करने के साथ ही महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा।