फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Son injured by bullet is out of danger

Basti News: गोली से घायल बेटा खतरे से बाहर, पिता पर हत्या के प्रयास का केस

Sat, 30 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Son injured by bullet is out of danger
परशुरामपुर के कड़सरा गांव में पिता-पुत्र के विवाद में हुई थी फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस ने तमंचा बरामद किया, हिरासत में आरोपी, कराया गया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कड़सरा में पिता-पुत्र के विवाद में गोली चलने के मामले में घायल बेटे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि संपत्ति के विवाद में पिता लाइसेंसी राइफल और तमंचा लेकर पहुंचा और छत पर बैठे पुत्र पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी भी पुलिस की हिरासत में है। उसे भी चोट लगने की बात बताई जा रही है। उसका भी शुक्रवार को पुलिस ने मेडिकल कराया।
जानकारी के अनुसार, कड़सरा गांव निवासी पूर्व प्रधान साधना सिंह का इकलौता पुत्र अक्षित प्रताप सिंह बृहस्पतिवार शाम को गोली लगने से घायल हो गया। उसकी मां साधना सिंह और अक्षित की पत्नी प्रतिभा सिंह उसे लेकर पहले थाने पर पहुंची। इसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया। अक्षित ने पुलिस को बताया कि पिता से संपत्ति को लेकर विवाद है। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को करीब चार बजे वह घर की छत पर बैठा था। पिता कृष्ण कुमार सिंह लाइसेंसी राइफल और एक देसी तमंचा लेकर आए। अपशब्द कहते पहले राइफल की बट से पिटाई की। उसके बाद तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। अक्षित की मां साधना सिंह तथा अक्षित की पत्नी प्रतिभा सिंह भी गोली की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। परशुरामपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद के चलते घटना होने की बात सामने आ रही है। तहरीर के मुताबिक कृष्ण कुमार सिंह पर हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
वजह को लेकर कई तरह की चर्चा
पिता-पुत्र के विवाद में फायरिंग की घटना के पीछे संपत्ति का विवाद भले ही बताया जा रहा है, लेकिन इसकी वजह को लेकर कई अन्य चर्चाएं हैं। पुलिस और क्षेत्र के लोगों को इसकी बखूबी जानकारी है, मगर परिवार की अंदरूनी बात होने की वजह से कोई इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहा है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र में मनमुटाव काफी दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed