फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Somewhere the fire started due to the spark of firecrackers

कहीं दीये, कहीं पटाखों की चिंगारी से लगी आग

Wed, 26 Oct 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the fire started due to the spark of firecrackers
मुंडेरवा नगर पंचायत के बोदवल बाजार में किराना की दुकान मे आग लगने से समान जलकर राख। - फोटो : BASTI
कहीं दीये, कहीं पटाखों की चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन

बस्ती। दीपावली के दिन पटाखे की चिंगारी और दीये की लौ से तीन अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। इससे दुकान व मकान का सारा सामान राख हो गया। शहर के दक्षिण दरवाजा रोड पर कबाड़ की दुकान में पटाखे से आग लग गई।
उससे आसपास के घरों में लोग डरकर बाहर निकल आए। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे लगी आग पर चार दमकल वाहनों की मदद से सुबह करीब छह बजे काबू पाया जा सका। इस बीच अफरातफरी का माहौल रहा। घटनास्थल की तरफ आवागमन बंद करा दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि वहां अब्दुल हफीज उर्फ अल्लादीन के कबाड़ की दुकान में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। रात साढ़े दस बजे लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के दो बड़े टैंकर खाली हो गए। उसके बाद इन दोनों टैंकरों को भरवाने के साथ ही हर्रैया और रुधौली से दमकल वाहन बुला लिए गए। बगल में पशु चिकित्सालय के सामने स्थित पेट्रोलपंप को बंद कर कर्मचारी भाग खड़े हुए। अग्निशमन विभाग के लगातार प्रयास से आग को फैलने से रोका गया।
विज्ञापन

नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, मुख्य कस्बे के धोबी टोला में दीपक से आग लग गई। जब लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखा सारा सामान जल गया। एक मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई। ज्योति पत्नी सचिन के मुताबिक, घर के लोग दीपावली की खुशियां मना रहे थे। उसी बीच अचानक घर के भीतर कमरे से धुंआ उठते देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के तमाम लोग आ गए। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखी मोटरसाइकिल, बिस्तर, कपड़े आदि जल गए। कस्बे के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपारा में सोमवार की देर रात पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। उससे घर का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। कृपा राम के घर के बच्चे पटाखे जला रहे थे। तभी घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुंआ देखकर गांव के लोग दौड़े और काफी मेहनत के बाद आग बुझाई। नकदी, जेवर, कपड़े सहित कई सामान आग की चपेट में आ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना लेखपाल, प्रशासनिक अधिकारियों को दी। एसडीएम हर्रैया गुलाब चंद्र ने बताया कि पीड़ित को हर संभव सहयोग मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed