{"_id":"645bee15b89a8bb4230c7357","slug":"somewhere-liquor-and-somewhere-notes-were-distributed-basti-news-c-7-1-160366-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाताओं को लुभाने का अपनाया हर हथकंडा, कहीं शराब तो कहीं बंटे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाताओं को लुभाने का अपनाया हर हथकंडा, कहीं शराब तो कहीं बंटे नोट
Thu, 11 May 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज पुलिस ने चेकिंग में पकड़े 6.75 लाख रुपये।
बस्ती। निकाय चुनाव के अंतिम दौर में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उम्मीदवारों ने सारे पैंतरे आजमाए। देर रात तक साड़ी, शराब और रुपये बांटने की खबरें आती रहीं। प्रशासन और पुलिस भी चौकन्ना रहा। कप्तानगंज क्षेत्र के रेहरवा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की टीम ने एक बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें 06.75 लाख रुपये बरामद हुए। मंगलवार रात पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा के पास लग्जरी कार से 46 सीसी अवैध देसी शराब और 19,500 रुपये नगद बरामद किए गए।
सूत्रों का कहना है कि नगर पालिका परिषद और सभी नगर पंचायतों में कई सक्षम अध्यक्ष और सभासद उम्मीदवारों ने रुपये, शराब, साड़ी और अन्य उपहार बंटवाए। कई जगह तो हफ्ते भर से यह सिलसिला चल रहा था। यह अलग बात है कि पुलिस प्रशासन को भनक नहीं लग पाई।
इस बीच कप्तानगंज क्षेत्र के रेहरवा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की टीम ने एक बोलेरो की तलाशी लेकर उसमें से 06.75 लाख रुपये बरामद किया। बताया जा रहा है कि वह रुपये मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाया जा रहा था। रुपये के साथ पकड़ा गया महराजगंज कस्बे का व्यापारी राजन अग्रहरि रुपयों के बारे में पूछने पर इधर-उधर की बातें करने लगा। ऐसे में स्टेटिक मजिस्ट्रेट/एसडीएम न्यायिक प्रवीण कुमार और एसओ कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने रुपये जब्त कर बोलेरो को सीज कर दिया।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला मंगलवार रात पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा के पास पुलिस ने एक संदिग्ध लग्जरी कार की तलाशी ली। एसओ पुरानी बस्ती योगेश कुमार सिंह की टीम ने कार से 46 सीसी अवैध देसी शराब और 19,500 रुपये बरामद किए। कार लेकर जा रहे मुंडेरवा निवासी ऋषभ चौधरी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुद को एक होटल का मैनेजर बताया। रुपये तो उसने होटल का बताया लेकिन शराब के बारे में नहीं बता सका। ऋषभ चौधरी के खिलाफ आबकारी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
-- -- --
ले रहे सबका, फिर भी मतदाता खामोश
- दारू, मुर्गा, साड़ी हो या फिर नकदी, इसकी मदद से मतदाताओं को लुभावने की कोशिश तो कुछ उम्मीदवार ने की है, लेकिन मतदाताओं की खामोशी ने उनकी नींद उड़ा दी है। भोले-भाले दिखने वाले मतदाता ही सबसे सयाने निकले। उनके दर पर जो भी उपहार लेकर पहुंचा है, किसी को भी नाराज नहीं किए। किसी का दिया मीट खा गए तो किसी से रोज पौव्वा ले रहे हैं। इन सब के बाद अगर कोई नकदी पकड़ा दे तो उससे भी गुरेज नहीं। मतदाता हर उम्मीदवार से मिलने वाले उपहार को पकड़ ले रहे हैं, लेकिन चुप्पी साधे हुए हैं। वोट किसे देंगे, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही साफ होगा कि किसका मुर्गा कारगर रहा और किसका नोट।
-- -- -
दूसरे तो तीन शीशी देकर गए...
- शहर के एक मोहल्ले में दूसरे वर्ग के प्रत्याशी पहुंचे थे। पर्चे देकर वह अपना चुनाव चिन्ह याद दिला रहे थे। इतने में एक युवक ने बोल दिया, आप तो दो ही शीशी दे रहे हैं, दूसरे दल के उम्मीदवार ने तो तीन शीशी दी है। आपकी क्या मदद करनी है। अभी तो वह देकर गए हैं। फिर क्या, समर्थक पीछे से आया और बोला कि अमुक जगह पर आ जाइए, सब हो जाएगा। बस चुनाव चिह्न...याद रखिएगा।
-- -
कई सूचनाएं मिलीं पर नहीं हुई पुष्टि
- इस तरह की सूचनाएं पुलिस को कई जगह से मिलीं, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई। शहर के तुरकहिया मोहल्ले में मंगलवार देर शाम साड़ी और रुपये बांटने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद पुरानी बस्ती के पठानटोला मोहल्ले से भी ऐसी ही सूचना पर पुलिस पहुंची। हालांकि कहीं से पुलिस को कुछ नहीं मिला।
-- -
जानकारी मिले तो तुंरत करें सूचित
- एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इस तरह की अगर कहीं जानकारी हो तो 112 नंबर या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी सूचना दी जा सकती है। पुलिस की टीमें ऐसी सूचनाओं को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। एसपी ने सभी मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निर्भय होकर मतदान की अपील की है।