फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solution, the complainant returned to the Blues

समाधान नहीं, उदास लौटे फरियादी

Sat, 06 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 06 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Solution, the complainant returned to the Blues
सोनहा थाना दिवस पर लोगो की समास्या सुनते भानपुर के एसडीएम।
समाधान  दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल व एसपी कृपाशंकर सिंह ने कई थानों पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और यथा संभव हल किया। दोनों अधिकारी पुरानी बस्ती  में काफी देर तक प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई करते रहे। जिले के अन्य थानों पर भी भारी संख्या में फरियादी पहुंचे,लेकिन निस्तारण का औसत काफी कम रहा।  सबसे ज्यादा राजस्व से संबंधित प्रकरण आए। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में राजस्व से संबधित 16 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारण  हो गया। अध्यक्षता नायब तहसीलदार हर्रैया व प्रभारी एसओ शंकर यादव ने किया।  
विज्ञापन


बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर थाना में 17 मामले समाधान दिवस  के आए। जिसमें से पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एएसपी  रोहित मिश्रा मुख्य रुप से राजस्व मामलों का निस्तारण हल्का लेखपाल,  कानूनगो से करवाए। 
विज्ञापन


रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार आज समाधान दिवस  में 13 मामले दर्ज हुए जिसमें 8 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। भितेहरा  निवासी राम सुधि किसान ने अपने शिकायती पत्र में बताते  हुए कहा कि  सार्वजनिक रास्ता आबादी की जमीन मे खंडजा लगाकर बनाया गया। जिसकी शिकायत 30  जून, दो जुलाई को समाधान दिवस करने के बाद समस्या बनी हुई है। अधिकारी  उचित समय पर समाधान नहीं करना चाहते जिससे मारपीट हो जाये और  पुलिस की  कमाई बढ जाये। गौरतलब है कि इस मामले मे दो जुलाई को समाधान दिवस पर मौजूद  एएसपी रोहित  मिश्र ने एसडीएम चन्दशेखर मिश्र से फोन पर बात करके राजस्व  टीम भेजने को कह  कर पुलिस को निस्तारण हेतु निर्देशित किया था फिर भी  निस्तारण नहीं हो सका। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि  कानूनगो व  पुलिस टीम एचसीपी अनिरुद्व यादव के साथ मौके पर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed