{"_id":"63333afbbbc2492fa16be857","slug":"snatched-money-after-beating-passersby-ran-away-after-pushing-bike-into-pit-basti-news-gkp4520130177","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को पीटकर छीने रुपये, गड्ढे में बाइक ढकेलकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों को पीटकर छीने रुपये, गड्ढे में बाइक ढकेलकर भागे
विज्ञापन

बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के पिपरा गौतम पड़ाव के पास स्थित शराब ठेके के पास मंगलवार शाम चार की संख्या में बदमाशों ने कई राहगीरों को पीटकर उनके पास से रुपये छीन लिए। नहर की पटरी से जा रहे कई बाइक सवार उनके शिकार बने। उधर से गुजर रहे एक राहगीर की बाइक छीनकर गड्ढे में ढकेल दिया।
बदमाशों की दबंगई देखकर वहां दहशत फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे में ढकेली गई बाइक बाहर निकलवाई। एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना को संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शहर से मजदूरी करके लौट रहे इसी थानाक्षेत्र के नरायनपुर निवासी मोहम्मद राजा, राम बेलास, अनीस अहमद का कहना है कि देवरांव घाट पुल पार करके चंदो होते हुए वे लोग अपने गांव की तरफ जा रहे थे। पिपरा पड़ाव के पास स्थित नगर की पुलिया के पास कुछ लोग मिले। वे इन लोगों को रोककर रुपये मांगने लगे। न देने पर उन लोगों ने मोहम्मद राजा को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसकी ऊपर की जेब में रखे डेढ़ सौ रुपये छीन लिए। पीछे से पहुंचे उसी गांव के अनुराग पांडेय की बाइक छीनकर गड्ढे में ढकेल दिया। उससे बाइक के कई पुर्जे टूट गए। उसके बाद पीड़ित वहां से किसी तरह भागे। दूर जाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर बाइक निकलवाई गई। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों के नाम मिले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।