फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   smuglar arrested

कुशीनगर के तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
smuglar arrested
कुशीनगर के तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बक्सर, भौसिंहपुर के पास हुई मुठभेड़, बक्सर के आगे बाग में पिकअप पर पशुओं को लादते समय पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार/बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बक्सर और भौसिंहपुर के पास स्थित बाग में बुधवार तड़के थाना नगर पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम की कुशीनगर के पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। बाग में पिकअप पर पशुओं को लादते समय पहुंची पुलिस को देखकर तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एक सिपाही के हाथ को छूते हुए निकल गई। जबकि दूसरी गोली एसओ नगर धर्मेंद्र तिवारी के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर शमशुलहुदा को गोली लगी और वह गिर गया। उसके तीन अन्य साथी भागने लगे। जिनमें दो को पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया, मगर एक तस्कर भागने में सफल रहा। उनके पास से दो तमंचा कारतूस, पिकअप और चार गोवंशीय पशु बरामद किए गए। गिरफ्तार तस्करों में शमशुलहुदा उर्फ शमशुदोहा निवासी ग्राम पिपराकनक थाना पटरेहवा जनपद कुशीनगर, अदालत निवासी ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर और मैनुद्दीन निवासी ग्राम लटवा मुरलीधर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर शामिल हैं। घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है। मुठभेड़ करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नगर धर्मेंद्र तिवारी, प्रभारी प्रभारी एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम गजेंद्र सिंह, एसआई श्रवण कुमार यादव, हरिराय, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, अजय दुबे, राम सुरेश यादव, कांस्टेबल महेन्द्र एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम, इशांत कुमार, धर्मवीर सिंह, ऋषिकेश पाठक, अमित कुमार यादव थाना नगर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed