{"_id":"64c6b10b55036082e902b6b4","slug":"smoking-zone-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2042-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवा हैं नादान..हुक्का बार में धुआं उड़ाने का शौक है पहला पायदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवा हैं नादान..हुक्का बार में धुआं उड़ाने का शौक है पहला पायदान
विज्ञापन
बस्ती। दो या तीन की संख्या में इठलाते हम उम्र दोस्त। रास्ते भर जिकजैक करती बाइक और हवा से बात करने जैसी स्पीड...। जी हां, सड़कों पर ऐसा दृश्य देख हर कोई भी समझ जाता है, कि ये नई उम्र के शोहदे हैं। इन्हें घर से मिली है किसी बहाने छूट...। जेब भी कुछ टाइट है। किसी की कम किसी की ज्यादा...। लेकिन जब साथ रहेंगे तो मिल बांटकर रकम खर्च होगा और इंज्वाय भी बराबर का होगा।
हवा में लहराती इन शोहदों की उड़ान घर से हुक्का बार तक की है। जहां पहुंचने पर संख्या बढ़कर दहाई के आसपास हो जाती है। यहां नए अंदाज के फिल्मी संगीत की धुन में युवापन उछाल मार रहा है। बोलचाल की भाषा अमा यार... से शुरू होकर अबे...तबे तक पहुंचने जाती है। इस बीच सेल्फी, रील की भी अजब होड़ है। टेबल पर रखा रंगीन गिलास इनका मिजाज भी रंगीन बना दे रहा है। यह सब जवानी भर रही उम्र के बच्चों का इंज्वाय है।
अरे, देखिए जरा...। इंज्वाय के इस बदलते स्वरूप का लती कहीं आपका भी बच्चा न बन रहा हो। 13 से 19 की उम्र का यह जो पड़ाव है बड़ा ही संवेदनशील है। सही दिशा न मिलने पर आपके शोहदे की सोहबत गंदी न हो जाए। हुक्का बार वाला इंज्वाय इनके बिगड़ने का पहला पायदान है। जहां एक नहीं कई-कई टीन एजर्स ग्रुप बनाकर मस्ती में डूबे हैं। इससे न सेहत बनने वाली है और न बौद्धिक क्षमता में कोई वृद्धि होगी। बिगड़ेगा तो बस इनका चाल-चलन।
विज्ञापन
नए किस्म के रेस्ताराओं के बाहर बाइक और अंदर इन शोहदों की भीड़ है। अलग-अलग ग्रुप के लिए अलग-अलग केबिन हैं। हुक्का के कश से धुएं का छल्ला बनाने की ललक इन्हें बार-बार यहां आने को मजबूर कर रही है। साथ में चार यार और भी हैं। किसी नी धुएं का छल्ला बनाना सीख लिया है, तो कोई सीखने को आतुर दिख रहा है। मस्ती ऐसी कि मानो जहान जीतकर आए हों...। अब कोई चिंता नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नए रेस्तराओं की रहती है तलाश
युवा बन रहे लड़कों में नए रेस्तराओं की तलाश ज्यादा रहती है। शहर या इसके इर्द-गिर्द खुलने वाले वातानुकूलित रेस्तराओं में इनका पहुंचना शुरू हो जाता है, क्योंकि यहां अभिभावकों के पहुंचने की उम्मीद न के बराबर होती है। नई उम्र के शोहदे पूरी गोपनीयता से यहां मस्ती करते हैं। रेस्तरां संचालक भी उन्हें लुभाने के लिए बिल्कुल शैपरेट व्यवस्था दे रहे हैं। केबिन के साथ हुक्का एवं कलरफुल पेय पदार्थ भी है, जिससे इन शोहदों की बार में बैठने जैसे शौक पूरे हो सकें।
शहर के कोतवाली मार्ग, गांधीनगर मार्ग, मूड़घाट चौराहा, पचपेड़िया मार्ग, पटेल चौक, पॉलिटेक्निक चौराहा एवं हाईवे के कुछ ढाबों पर इन युवाओं के लिए ऐसी ही व्यवस्था संचालित की जा रही है। यहां पुलिस की भी रोकटोक नहीं रहती है।
-- -- -- -- -- -- -- --
भुट्टा भूनने वाले बैजू ने भी दे दी नसीहत
पटेल चौक के निकट एक आधुनिक रेस्तरां के सामने ठेले पर भुट्टा भूनने वाले बैजू भी अक्लमंद निकले। थोड़ी चर्चा पर ही रेस्तरां की ओर इशारा करते हुए बोल पड़े कि जाने दो बाबू...। इ लड़िकै हैं.. अभइन नादान। जब कमई हैं... तब पता लागी। माई बाप के पैसा है उड़ि.. लै। ओनहू के कुछ मालूम थोड़े होई कि ओनके बाबू कहां बाय। कुछ गलत नहीं, यह सब इंज्वाय है। इस पर बैजू कहते हैं कि ई कैसा इंज्वाय...। हमारे समय में कांकड़, भुट्टा खाकर इंज्वाय होता था। खेल, कुश्ती, क्रिकेट, दौड़ में बच्चों का समय बीतता रहा। यह सब सेहत के लिए फायदेमंद था। अब इंज्वाय दूसरे तरह का हो गया है। तभी तो अभिभावक को कुछ नहीं पता होता है और छोटी उम्र के बच्चे मुलजिम बन जाते हैं। जुआ खेलने लगते हैं... नशे के आदी हो जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
मेरा बेटा 16 साल का है। उसे गलत संगत मिल गई थी। मुझे इसका आभास हुआ। हमने उस पर दबाव नहीं बनाया। बहुत प्यार से समझाना शुरू किया। कई-कई दिनों तक उस पर निगरानी रखी, लेकिन उसे आभास नहीं होने दिया। पढ़ाई की तरफ उसका रुझान बढ़ाया। अब दोस्तबाजी वाली आदत उसकी लगभग खत्म हो गई है। किसी काम से ही बाहर निकलता है, वरना स्कूल के बाद घर में ही रहता है। वैसे नई उम्र के बच्चों को निरंतर मार्गदर्शन की जरूरत है। इसका अनुभव हमने स्वयं किया है। दोस्ती गलत नहीं है, लेकिन अच्छे बच्चों का साथ होना चाहिए। इससे सकारात्मक कार्यों की ओर बच्चों का दिमाग जाता है। उनमें पढ़ाई के प्रति प्रतिस्पर्धा भी पनपती है।
-शालिनी श्रीवास्तव, परास्नातक।