{"_id":"62e4258cf095d634745238db","slug":"skin-pataint-young-girl-suside-basti-news-gkp445388786","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटक गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटक गई युवती
विज्ञापन
त्वचा की बीमारी से तंग आकर युवती ने दी जान
हर्रैया (बस्ती)। बीमारी से तंग आकर फरदापुर गांव की 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर सुबह पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई। मृत युवती के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें बीमारी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।
फरदापुर निवासी बाबूराम की पुत्री निशा (22) त्वचा संबंधी बीमारी से परेशान थी। बृहस्पतिवार रात वह मां के साथ छत पर सोने गई थी। रात करीब ढाई बजे वह छत के नीचे आकर कमरे में चली गई। परिवार के लोगों ने समझा कि वह कमरे में जाकर सो रही है। इसलिए किसी ने गौर नहीं किया।
शुक्रवार भोर में मां जब नीचे गई और दरवाजा खोलवाने के लिए आवाज लगाई तो कोई जबाव नहीं मिलने से परेशान हो गई। इस बीच घर के पुरुष भी पहुंच गए। कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोलने पर अंदर का दृश्य देख सभी अवाक रह गए। युवती कमरे में लगे कुंडे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक व बीट सिपाही चंद्रकांत पांडेय शव को थाने लाए।
विज्ञापन
एसएचओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें बीमारी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।