फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six trains including Vaishali arrived late

Basti News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, वैशाली समेत छह ट्रेनें देरी से पहुंची

Wed, 27 Dec 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six trains including Vaishali arrived late
घने कोहरे के कारण प्रभावित रही दृश्यता। संवाद
कोहरे का कहर : दृश्यता शून्य, 11:30 घंटे देर से पहुंचीं छह ट्रेनें
विज्ञापन


- पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते जारी रहेगा कोहरे का कहर
- दृश्यता शून्य होने के चलते ट्रेनों के आवागमन में देरी की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीजन का पहला कोहरा बुधवार को पड़ा। यह इतना घना था कि सुबह नौ बजे तक दस मीटर तक भी देख पाना मुश्किल था। कोहरे के कारण हाईवे व अन्य सड़कों पर सुबह वाहनों के पहिए थमे रहे। दिन में 11 बजे के बाद सड़कों पर चहल-पहल दिखी। कोहरे के चलते ज्यादातार ट्रेनें देर से रेलवे स्टेशन पहुंची। वैशाली सुपर फास्ट करीब 12:06 घंंटे की बिलंब से पहुंची।
इस ट्रेन को सुबह 7:47 बजे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन शाम 7:53 बजे पहुंची। अकुलाए यात्रियों ने कहा रास्ते में कोहरा इतना घना था कि जगह-जगह ट्रेनों को रोकना पड़ा। दूसरी ओर महानगरों से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 3:12, राप्तीगंगा 1:22, आम्रपाली 5:42, सत्याग्रह 1:58 और अवध एक्सप्रेस 2:19 घंटे देर से पहुंची। गोरखपुर से चलकर महानगरों की ओर जाने वाली सत्याग्रह 1:22 घंटा, जननायक 36 मिनट और आम्रपाली एक्सप्रेस 46 मिनट देर से पहुंची।
विज्ञापन

---------------------
लोकमान्य तिलक से मुंबई जाने के लिए टिकट लिया था। ट्रेन में चढ़ने के लिए लोग मारामारी कर रहे हैं। टिकट कंफर्म होने के बाद भी ट्रेन में नहीं चढ़ पाया।
शिव कुमार, पुरानी बस्ती।
----------------------
मुंबई जाने के लिए टिकट लिया था। डिब्बों में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में ट्रेन में चढ़ा ही नहीं। अब घर वापस जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप प्रजापति, प्लास्टिक कॉम्पलेक्स।
---------------------
पहाड़ों में बर्फबारी के चलते जारी रहेगा कोहरे का कहर
बस्ती। जिले में कोहरे का कहर जारी रहेगा। बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावानी जारी कर कहा कि कोहरे से सुबह नौ बजे तक दृश्यता शून्य बनी रहेगी। ऐसी दशा में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के लिए अगाह किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 30 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed