फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   siwar system in basti

ओडिशा मॉडल पर शहर में सीवरेज सिस्टम

Wed, 04 Mar 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
siwar system in basti
बस्ती के गांधी नगर का मुख्य मार्ग। - फोटो : BASTI
ओडिशा मॉडल पर शहर में सीवरेज सिस्टम
विज्ञापन

बस्ती। पानी निकास की समस्या से जूझ रहे शहर को राहत देने के लिए योजनाबद्ध ढंग से सीवर सिस्टम पर कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत करीब 80 प्रतिशत सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। शहर में ओडिशा मॉडल पर सीवरेज सिस्टम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए टीम को वहां भेजा जाएगा, जो सिस्टम की तकनीकी जानकारी हासिल करेगी।
अमृत योजना में शहर को सीवरेज सिस्टम की सौगात दी गई है। इसके लिए नगर पालिका के साथ मिलकर जल निगम शहरी योजना के क्रियान्वयन में जुटा है। पहले चरण का काम करीब-करीब पूरा है, जबकि दूसरे चरण में मार्च-2020 के अंतिम सप्ताह तक प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। इसमें शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पांच पंपिंग स्टेशन के अलावा चांदमारी पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। यहां से पानी को शुद्ध कर उसे नदी अथवा सिंचाई के उपयोग में लाया जाएगा। ट्रीटमेंट के बाद पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए उसे हवा का उपयोग किया जाएगा। पानी को तेज गति से ऊपर ले जाकर छोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया से पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे निकलने वाले कचरे का उपयोग उर्वरक बनाने के काम में लाया जाएगा। योजना में शहरी क्षेत्र में करीब 250 से 300 किमी सीवर लाइन बिछेगी। पंपिंग स्टेशन के माध्यम से उसे खींचा जाएगा, जिससे पानी का बहाव तेजी से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच सके। योजना पर फिलहाल करीब 250 करोड़ खर्च का अनुमान है। प्रस्ताव तैयार करने के बाद इसे शासन की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि योजनाबद्ध ढंग से सीवर सिस्टम को यहां स्थापित किया जाएगा। कहा कि उडीसा के पुरी इलाके में स्थित सेंटर की तर्ज पर यहां के सिस्टम को प्लान किया गया है। एक टीम वहां भेज कर तकनीकी जानकारी ली जाएगी, जिससे पानी का भरपूर उपयोग किया जा सके। योजना में शासन की मुहर लगने के बाद इसके क्रियान्वयन में लंबा समय लगेगा। प्रस्ताव बनाया जा रहा है। संभव है मार्च के अंतिम सप्ताह तक प्रस्ताव तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed